ePaper

रांची में 2000 क्विंटल प्याज का स्टॉक, इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज

Updated at : 26 Nov 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में 2000 क्विंटल प्याज का स्टॉक, इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज

रांची : राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज 75 से 80 रुपये किलो बिक रहा है. राजधानी में इन दिनों नासिक के अलावा राजस्थान से प्याज आ रहा है. सामान्य दिनों में जहां रांची में प्रतिदिन 10 से 12 ट्रक प्याज की खपत होती थी, वहीं इन दिनों सिर्फ तीन ट्रक प्याज की खपत हो […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज 75 से 80 रुपये किलो बिक रहा है. राजधानी में इन दिनों नासिक के अलावा राजस्थान से प्याज आ रहा है. सामान्य दिनों में जहां रांची में प्रतिदिन 10 से 12 ट्रक प्याज की खपत होती थी, वहीं इन दिनों सिर्फ तीन ट्रक प्याज की खपत हो रही है. राज्य में फिलहाल 6280 क्विंटल प्याज का स्टॉक है. वहीं रांची में 2000 क्विंटल स्टॉक है.

प्याज को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज : प्याज को लेकर मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में बैठक होगी. प्याज की कीमत की समीक्षा व इसकी दर कम करने पर चर्चा की जायेगी.

कहां किस भाव बिक रहा है प्याज

बाजार समिति थोक खुदरा

रांची 65 75-80

कोडरमा 72 80

खूंटी 65 75-80

रामगढ़ 70 75-80

हजारीबाग 65 70-75

चाकुलिया 65 75

साहेबगंज 70 75

धनबाद 70 80-85

चाईबासा 65 75

देवघर 65 75

मधुपुर 65 75

सरायकेला 70 80

बेरमो 54 60

डालटनगंज 75 80-85

चाकुलिया 65 75

जामताड़ा 70 75

दुमका 65 75-80

गुमला 55 65-70

गढ़वा 70 75-80

जमशेदपुर 66 75-80

गोड्डा 65 75

गिरिडीह 73 80-85

चतरा 55 65

लोहरदगा 65 75-80

बोकारो 70 80-85

पाकुड़ 72 80

लातेहार 72 80

बरहरवा 70 75

नोट : कीमत प्रति किलो रुपये में

राजधानी में किस दिन कैसे बिका प्याज

तारीख थोक भाव खुदरा भाव

13-14 नवंबर 53 65-70

18 नवंबर 50 60-65

21 नवंबर 55 65-70

22 नवंबर 60 70

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola