शराब भट्ठी ध्वस्त, तैयार शराब व जावा महुआ नष्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2019 12:55 AM
अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने रविवार को सिरका गांव के नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया. यहां से 400 किलो जावा महुआ भी जब्त किया. थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. नदी किनारे काफी दिनों से अवैध […]
अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने रविवार को सिरका गांव के नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्ठी को नष्ट कर दिया. यहां से 400 किलो जावा महुआ भी जब्त किया. थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. नदी किनारे काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा था.
हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पुलिस ने शराब भट्ठी व यहां मिले सामान को नष्ट कर दिया है. इधर, मांडर पुलिस ने मांडर बाजार टांड़ में अभियान चलाकर कई घरों में तैयार देशी शराब व जावा महुआ नष्ट किया. धंधे से जुड़े लोग फरार होने में सफल रहे. वहीं कांके पुलिस ने बोड़ेया में तीन घरों में छापेमारी कर शराब बनाने के लिए रखा 250 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया. इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










