कैसे बनेगा आय प्रमाण, अफसर कन्फ्यूज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 1:51 AM
आरटीआइ के तहत पूछा था राज्य की िववाहित बेटियों का आय प्रमाण पत्र बनाने का नियम रांची : राज्य की विवाहित बेटियों का आय प्रमाण पत्र बनाने का नियम क्या है? सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआइ) के तहत पूछे गये इस सवाल का जवाब राज्य के अफसर एक-दूसरे से पूछ रहे हैं. चिंतामन पंडित द्वारा […]
आरटीआइ के तहत पूछा था राज्य की िववाहित बेटियों का आय प्रमाण पत्र बनाने का नियम
रांची : राज्य की विवाहित बेटियों का आय प्रमाण पत्र बनाने का नियम क्या है? सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआइ) के तहत पूछे गये इस सवाल का जवाब राज्य के अफसर एक-दूसरे से पूछ रहे हैं. चिंतामन पंडित द्वारा पूछे गये इस सवाल के जवाब में एक-दूसरे विभागों के बीच हुए पत्राचार से इस बात का खुलासा हुआ है.चिंतामन पंडित ने 30 अगस्त 2019 को कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग में आरटीआइ के तहत आवेदन दिया.
उन्होंने विभाग से यह पूछा था कि राज्य की विवाहित बेटियों का आय प्रमाण पत्र उसके पिता की आय व आवासीय पते के आधार पर बनेगा या पति की आय या आवासीय पते के आधार पर? कार्मिक विभाग ने इस सवाल का जवाब देने के बदले 11 सितंबर को इसे राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के जन सूचना पदाधिकारी को भेज दिया.
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के जन सूचना पदाधिकारी ने 24 सितंबर को इसे रांची के उपायुक्त कार्यालय के जन सूचना पदाधिकारी को भेज दिया. उपायुक्त कार्यालय के जन सूचना पदाधिकारी ने 27 सितंबर को इसे अंचलाधिकारी (सीओ) को भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










