रांची : महिलाकर्मियों ने की स्थायी करने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2019 4:07 AM

विज्ञापन

रांची : राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, बहुबाजार में पिछले कई वर्षों से कार्यरत महिलाकर्मियों ने स्थायी करने की मांग प्राचार्य व सरकार से की है. कर्मियों का कहना है कि लगातार कई वर्षों से काम करने के बाद अब कॉलेज प्रशासन उन्हें हटाने का प्रयास कर रहा है, जो गलत है. इसे लेकर कई बार प्राचार्य […]

विज्ञापन
रांची : राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, बहुबाजार में पिछले कई वर्षों से कार्यरत महिलाकर्मियों ने स्थायी करने की मांग प्राचार्य व सरकार से की है.
कर्मियों का कहना है कि लगातार कई वर्षों से काम करने के बाद अब कॉलेज प्रशासन उन्हें हटाने का प्रयास कर रहा है, जो गलत है. इसे लेकर कई बार प्राचार्य व महिलाकर्मियों के बीच नोंक-झोंक तक हुई. मामला थाना तक गया. महिलाकर्मी समय पर वेतन देने व स्थायी करने की मांग कर रही हैं. कर्मियों ने कहा है कि इसकी जानकारी विभाग के निदेशक व सचिव को भी दी गयी है. मुख्यमंत्री को भी आवेदन दिया गया है.
वेतन व स्थायी करने की मांग करनेवालों में आरती देवी, निर्मला कुजूर, रमेल्डा तिर्की, शाहदा खातून, अंजुम आरा, ताहेरा बेगम, सावित्री देवी आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola