रांची : भाजपा ने विकास के नाम पर धोखा दिया

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सलीम अहमद बुधवार को बेंगलुरु से रांची पहुंचे. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. विधानसभावार पार्टी की तैयारी व प्रचार प्रसार की समीक्षा की. साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. श्री अहमद […]
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सलीम अहमद बुधवार को बेंगलुरु से रांची पहुंचे. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. विधानसभावार पार्टी की तैयारी व प्रचार प्रसार की समीक्षा की.
साथ ही पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. श्री अहमद ने कहा कि पांच वर्षों के भाजपा शासन में जनता को सिर्फ विकास के नाम पर धोखा दिया गया. एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री अहमद का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव व सुल्तान अहमद शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




