झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : जमशेदपुर पूर्वी से जदयू नहीं उतारेगा प्रत्याशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के बागी व जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलेगा. जदयू जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय के समर्थन में प्रत्याशी नहीं उतारेगा. जरूरत पड़ी तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरयू राय के समर्थन में चुनाव […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के बागी व जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सरयू राय को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलेगा. जदयू जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय के समर्थन में प्रत्याशी नहीं उतारेगा. जरूरत पड़ी तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरयू राय के समर्थन में चुनाव प्रचार को लेकर भी आयेंगे.
लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि सरयू राय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहे हैं. अब उन्होंने नयी लड़ाई शुरू की है, जिसका पार्टी समर्थन करती है. नीतीश कुमार पिछले 14 साल से बिहार में शासन कर रहे हैं. बिहार में जदयू की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के साथ चल रही है.
उन्होंने बिहार में परिवर्तन कर दिखाया है. यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार जमशेदपुर पूर्वी में सरयू राय के समर्थन में चुनाव प्रचार को लेकर आयेंगे? श्री सिंह ने कहा कि कुछ सीटों पर नीतीश चुनाव प्रचार करने आयेंगे. अगर सरयू राय की ओर से आग्रह किया गया तो नीतीश कुमार जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव प्रचार को लेकर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










