ePaper

ऐन वक्त पर पार्टी बदल कर जीतनेवाले भी नहीं हैं कम, 17 प्रत्याशियों ने पाला बदल कर जीती चुनावी जंग

Updated at : 17 Nov 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
ऐन वक्त पर पार्टी बदल कर जीतनेवाले भी नहीं हैं कम, 17 प्रत्याशियों ने पाला बदल कर जीती चुनावी जंग

संजय, रांची : चुनाव में मौसम (राजनीतिक हालात) विज्ञानी होना अक्सर लाभप्रद होता है. यह अनुमान लगाना कि किस धार से नैया पार लगेगी, कोई आसान काम भी नहीं है. लगभग हर बार की तरह 2014 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे कई मौसम विज्ञानी रहे, जो चुनावी आसमान पर छाये बादलों के बीच भी […]

विज्ञापन

संजय, रांची : चुनाव में मौसम (राजनीतिक हालात) विज्ञानी होना अक्सर लाभप्रद होता है. यह अनुमान लगाना कि किस धार से नैया पार लगेगी, कोई आसान काम भी नहीं है. लगभग हर बार की तरह 2014 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे कई मौसम विज्ञानी रहे, जो चुनावी आसमान पर छाये बादलों के बीच भी अपनी कलाकारी से सूर्य की तरह खिल गये.इस चुनाव में कुल 17 प्रत्याशियों ने चुनाव से ठीक पहले पाला बदल कर चुनावी जंग जीती थी. विदेश सिंह (अब स्वर्गीय) जैसे निर्दलीय विधायक भी इनमें शामिल थे, जिन्होंने ऐन वक्त पर पार्टी (कांग्रेस) ज्वाइन कर ली तथा विजयी रहे.

इधर 2019 के चुनाव से पहले भी विभिन्न पार्टियों में भगदड़ की स्थिति है. दल बदलने वाले लगभग सभी लोग टिकट कटने से नाराज थे. इनमें राधाकृष्ण किशोर व फूलचंद मंडल जैसे वर्तमान विधायक भी हैं तथा चुनाव हारनेवाले, गैप के बाद खड़े हो रहे या पहली बार खड़े हो रहे क्रमश: अंतु तिर्की, प्रदीप बलमुचु व शालिनी गुप्ता सहित अन्य संभावित प्रत्याशी भी.
पार्टी बदल कर जीतनेवाले (2014 चुनाव)
प्रत्याशी विस क्षेत्र कहां थे कहां गये
  • रामचंद्र चंद्रवंशी विश्रामपुर राजद भाजपा
  • जय प्रकाश भोक्ता चतरा झाविमो भाजपा
  • डॉ अनिल मुर्मू लिट्टीपाड़ा झाविमो झामुमो
  • योगेंद्र महतो गोमिया आजसू झामुमो
  • जय प्रकाश वर्मा गांडेय माले भाजपा
  • सत्येंद्र नाथ तिवारी गढ़वा झाविमो भाजपा
  • ढुलु महतो बाघमारा झाविमो भाजपा
  • निर्भय शाहाबादी गिरिडीह झाविमो भाजपा
  • विदेश सिंह पांकी निर्दलीय कांग्रेस
  • राधाकृष्ण किशोर छतरपुर कांग्रेस भाजपा
  • फूलचंद मंडल सिंदरी झाविमो भाजपा
  • अमित महतो सिल्ली भाजपा झामुमो
  • नवीन जायसवाल हटिया आजसू झाविमो
  • स्टीफन मरांडी महेशपुर झाविमो झामुमो
  • जोबा मांझी मनोहरपुर यूजीडीपी झामुमो
  • चमरा लिंडा विशुनपुर तृणमूल कांग्रेस झामुमो
  • अमर बाउरी चंदनकियारी भाजपा झाविमो
उपचुनाव में रिश्तेदार बनेविधायक
झामुमो के टिकट पर सिल्ली व गोमिया से जीते अमित महतो तथा योगेंद्र महतो को सजा हो जाने के बाद दोनों की पत्नियां क्रमश: सीमा देवी व बबीता महतो ने झामुमो के टिकट पर ही उप चुनाव लड़ा तथा विजयी रहीं. इधर लिट्टीपाड़ा के विधायक डॉ अनिल मुर्मू के देहांत के बाद उप चुनाव में साइमन मरांडी जीते. पांकी विधायक विदेश सिंह के निधन के बाद सीट पर देवेंद्र कुमार सिंह विधायक बने.
प्रत्याशी पिछले चुनाव में दल-बदल कर लड़े थे चुनाव, पहना था जीत का सेहरा
इस बार दल बदलनेवाले प्रमुख नेता
प्रत्याशी विस क्षेत्र कहां थे कहां गये
  • राधाकृष्ण किशोर छतरपुर भाजपा आजसू
  • प्रदीप बलमुचु घाटशिला कांग्रेस आजसू
  • फूलचंद मंडल सिंदरी भाजपा झामुमो
  • भानु प्रताप साही भवनाथपुर नौसंमो भाजपा
  • मनोज यादव बरही कांग्रेस भाजपा
  • प्रकाश राम लातेहार झाविमो भाजपा
  • जनार्दन पासवान चतरा राजद भाजपा
  • सत्यानंद भोक्ता चतरा झाविमो राजद
  • सुखदेव भगत लोहरदगा कांग्रेस भाजपा
  • विकास मुंडा तमाड़ आजसू झामुमो
  • ताला मरांडी बोरियो भाजपा अभी तय नहीं
  • जयप्रकाश भाई पटेल मांडू झामुमो भाजपा
  • शालिनी गुप्ता कोडरमा भाजपा आजसू
  • अंतु तिर्की खिजरी झामुमो झाविमो
(ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ दी है, पर अभी तक दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं की है)
इस बार फिर बदल लिया दल
इस बार पाला बदलने वाले कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने गत चुनाव में भी अपना दल बदला था. इनमें राधाकृष्ण किशोर (पहले कांग्रेस से भाजपा तथा अब आजसू) तथा फूलचंद मंडल ( झाविमो से भाजपा गये, 16 नवंबर को झामुमो में शािमल हो गये) शामिल हैं. 2014 में भी झाविमो से जीत कर नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, जानकी यादव, रणधीर सिंह, आलोक कुमार चौरसिया व गणेश गंझू भाजपा में शामिल हो गए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola