ePaper

झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Updated at : 15 Nov 2019 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है. मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नयी ऊंचाइयां प्राप्त करे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है, ‘झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नयी ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे.’

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया है. उन्होंने कहा है, ‘साहस और शौर्य के प्रतीक, आदिवासी समाज में आयी नवचेतना के सूत्रधार, महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत- शत नमन. धरती आबा के सपनों के अनुरूप हम ऐसे झारखंड के निर्माण में जुटे हैं, जहां कोई बेघर, बेदवा, बेशिक्षा न रहे.’

झारखंड के नगर विकास मंत्री और रांची के विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola