झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी का नाम नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर होने पर भाजपा ने तंज कसते हुए इसे परिवार के अंदर आपसी खींचतान का नतीजा बताया है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने जिस 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर होने पर भाजपा ने तंज कसते हुए इसे परिवार के अंदर आपसी खींचतान का नतीजा बताया है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने जिस 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है. उनके नाम का नहीं रहना यह दर्शाता है कि राबर्ट वाड्रा पर कानून के कसते शिकंजे के चलते कांग्रेस अभी से इनसे किनारा करने लगी है.
परिवार के बीच की लड़ाई और आपसी खींचतान बढ़ने का नतीजा ही है कि वह झारखंड के विधानसभा चुनाव से किनारा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका द्वारा जबरदस्त प्रचार के बावजूद वहां पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी. प्रतुल ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी अब समझती है कि रॉबर्ट वाड्रा के उपर जितने सारे मुकदमे चल रहे हैं, भविष्य में कांग्रेस की किरकिरी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










