ePaper

झारखंड विस चुनाव : मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं के लिए अलग कतार की होगी व्यवस्था

Updated at : 12 Nov 2019 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव : मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं के लिए अलग कतार की होगी व्यवस्था

– ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं की चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करें – जेएसएलपीएस की सखी मंडलों, एनआरएम और एनआरएचएम के कर्मियों के लिए कार्यशाला रांची : विधानसभा चुनाव-2019 में ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर निर्वाचन आयोग का विशेष जोर है. महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत […]

विज्ञापन

– ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं की चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करें

– जेएसएलपीएस की सखी मंडलों, एनआरएम और एनआरएचएम के कर्मियों के लिए कार्यशाला

रांची : विधानसभा चुनाव-2019 में ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर निर्वाचन आयोग का विशेष जोर है. महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत लगातार कई कार्यक्रमों का आय़ोजन हो रहा है. मतदाता जागरुकता अभियानों से महिलाओं को भी जोड़ने की पहल की जा रही है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों, एनआरएम और एनआरएचएम के कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व, मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं समेत स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही पहल की जानकारी देना जरूरी है और इसमें सखी मंडल की भागीदारी काफी अहम है, क्योंकि वे ग्रामीण इलाकों में अपनी गतिविधियां संचालित करती हैं और महिलाओं के बीच उनकी पहुंच है.

महिला मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था

कार्यशाला में सखी मंडलों को कहा गया कि वे गांव-गांव में स्वीप अभियान चलाकर महिला मतदाताओं को बताएं कि उनकी सहूलियात के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही है. मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग कतार, हर दो पुरुष पर एक महिला मतदाता के मतदान कराने और टोकन सिस्टम से मतदान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. इसके साथ बुजुर्ग औऱ दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं मुहैय्या करायी गयी है. उन्हें इन सब की जानकारी दें और मतदान करने के लिए प्रेरित करें.

निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की दें जानकारी

वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950, पीडब्ल्यूडी एप्प, एनवीएसपी वेबसाइट पोर्टल, सी-विजिल जैसे कई एप्प निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए लांच किये हैं. सखी मंडलों, एनआरएम औऱ एनआरएचएम से जुड़े सदस्यों और कर्मियों का दायित्व है कि वे मतदाताओं, खासकर महिलाओं को इसके इस्तेमाल की जानकारी दें, ताकि चुनाव प्रक्रिया के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी लेने के साथ अगर किसी तरह की समस्या है तो उसका समाधान करा सकें.

इसके साथ सी-विजिल के इस्तेमाल को लेकर उन्हें विशेष रूप से जागरूक करें, ताकि वे चुनाव से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायत इस एप्प के माध्यम से कराएं. यह निष्पक्ष चुनाव के लिए काफी अहम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola