जेसीआई रांची की टीम 2020 का गठन, अमित खोवाल निर्विरोध चुने गये नये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : जेसीआई रांची की नयी टीम 2020 का चयन 10 नवंबर रविवार को सारदा बाबू स्ट्रीट स्थित जेसीआई कार्यालय में संपन्‍न हुआ. टर्म 2020 के अध्यक्ष जेसी अमित खोवाल चुने गये. नयी टीम में 5 उपाध्यक्ष अलोक गोयल, निखिल मोदी, पंकज साबू, सौरव साह, विनय मंत्री, सचिव निशांत मोदी, सह-सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, कोषाध्यक्ष गौरव […]

विज्ञापन

रांची : जेसीआई रांची की नयी टीम 2020 का चयन 10 नवंबर रविवार को सारदा बाबू स्ट्रीट स्थित जेसीआई कार्यालय में संपन्‍न हुआ. टर्म 2020 के अध्यक्ष जेसी अमित खोवाल चुने गये. नयी टीम में 5 उपाध्यक्ष अलोक गोयल, निखिल मोदी, पंकज साबू, सौरव साह, विनय मंत्री, सचिव निशांत मोदी, सह-सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल बने.

विज्ञापन

साथ ही संस्था ने 20 निदेशक- अभिषेक मोदी, अंकित मंत्री, अंकित माहेश्वरी, अरविन्द राजगडि़या, कौशल मुरारका, निखिल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, नितिन मोदी, विवेक मोदी, प्रशांत पटोदिया, पीयूष केडिया, पुनीत ढांढनिया, विक्रम चौधरी, अनुभव अग्रवाल, रोबिन गुप्ता, देवेश जैन, चेतन जैन, प्रकाश अग्रवाल, शिवि तनेजा और सौरव साबू का चयन किया गया.

चुनाव प्रक्रिया जेसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित टीम की देख रेख में संपन्न हुई. टीम में सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ-साथ नारायण मुरारका और अभिनव मंत्री ने मुख्य भूमिका निभायी. नव-निर्वाचित अध्यक्ष ने सदस्यों को अपने स्वीकृति भाषण में यकीन दिलाया कि वे और उनकी पूरी टीम संस्था और समाज को और ऊंचे स्तर पर ले जाने का प्रयत्न करेगी जो नये मानकों का प्रतीक होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola