रांची : बीमारी के दौरान भी किया मतदान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एचइसी आवासीय परिसर में रहनेवाले 68 वर्षीय लीलाधर सिंह ने कहा कि देश का विकास मतदाताओं पर ही निर्भर करता है. मतदान जरूर करें. मैंने अपने जीवन के हर चुनाव में भागीदारी की है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व मैं दिल्ली में इलाज करा रहा था. चिकित्सकों से मतदान के लिए अनुमति […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी आवासीय परिसर में रहनेवाले 68 वर्षीय लीलाधर सिंह ने कहा कि देश का विकास मतदाताओं पर ही निर्भर करता है. मतदान जरूर करें. मैंने अपने जीवन के हर चुनाव में भागीदारी की है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व मैं दिल्ली में इलाज करा रहा था. चिकित्सकों से मतदान के लिए अनुमति मांगने पर उन्होंने अपने रिस्क पर ही जाने की बात कही. मैं फ्लाइट से रांची आया और मतदान कर वापस लौट गया. मैंने 1969 में पहली बार मतदान किया था. एक खास दल को वोट देने की दोस्तों की टोली के दबाव के बावजूद अपने विवेक से मतदान किया. मेरे दोस्त खिड़की से यह देख रहे थे कि मैं किसे मतदान कर रहा हूं.
लेकिन, मैंने बैलेट पेपर को ऐसे मोड़ा था कि उनको लगे कि मैं उनके दबाव पर ही वोट दे रहा हूं. लेकिन, मैंने ऐसा नहीं किया. आज यह सोच कर भी हंसी आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










