सिल्ली : जलमीनार का पानी बह रहा है सड़कों पर, परेशानी

Updated at : 07 Nov 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : जलमीनार का पानी बह रहा है सड़कों पर, परेशानी

सिल्ली : राज्य व केंद्र सरकार स्वच्छता पर लगातार अभियान चला रही है. लेकिन स्थानीय पंचायत सरकार की अनदेखी के कारण स्वच्छता योजना का कुछ जगहों पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है. बड़ा मुरी बस स्टैंड के समीप 14वें वित्त आयोग योजना 2018-19 के तहत यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए […]

विज्ञापन
सिल्ली : राज्य व केंद्र सरकार स्वच्छता पर लगातार अभियान चला रही है. लेकिन स्थानीय पंचायत सरकार की अनदेखी के कारण स्वच्छता योजना का कुछ जगहों पर कोई फायदा नहीं मिल रहा है.
बड़ा मुरी बस स्टैंड के समीप 14वें वित्त आयोग योजना 2018-19 के तहत यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड के कोचो पंचायत की ओर से एक सोलर जलमीनार लगाया गया. जल मीनार को लगे हुए छह महीने से ज्यादा हो गये हैं, लेकिन जलमीनार में अब तक सोख्ता गड्ढा का निर्माण नहीं कराया गया है. जबकि इस योजना में अनिवार्य रूप से सोख्ता गड्ढा बनाने का प्रावधान है. इस कारण जलमीनार का सैकड़ों लीटर पानी बस स्टैंड के समीप सड़कों पर यूं ही बहता रहता है. इससे आसपास जलजमाव होने से यात्रियों समेत अन्य लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इस संबंध में पूछे जाने पर कोचो पंचायत के मुखिया हराधन महली ने बताया कि सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए निर्धारित राशि सोलर जलमीनार योजना लगानेवाली एजेंसी को मेरे पंचायत सेवक ने बिना मेरी जानकारी के भुगतान करा दिया है. लेकिन आज तक सोख्ता गड्ढा का निर्माण नहीं कराया गया है. इस मामले की वे अपने स्तर से जांच करेंगे. वहीं पंचायत सेवक से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola