भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने की बैठक कहा, धन-बल के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रभावित करने वाले साधनों पर कड़ी नजर
Updated at : 05 Nov 2019 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने आज विधानसभा चुनाव में खर्च औऱ धन बल के दुरुपयोग पर नजर रखने वाली टीम के साथ बैठक की. इस बैठक में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कौन – कौन से साधनों का प्रयोग किया जा सकता है. इस पर कैसे रोक लगायी जा सकती है […]
विज्ञापन
रांची : भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने आज विधानसभा चुनाव में खर्च औऱ धन बल के दुरुपयोग पर नजर रखने वाली टीम के साथ बैठक की. इस बैठक में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कौन – कौन से साधनों का प्रयोग किया जा सकता है. इस पर कैसे रोक लगायी जा सकती है इस पर चर्चा हुई.
सेक्रेटरी जेनरल श्री उमेश सिन्हा और उप चुनाव आय़ुक्त श्री सुदीप जैन ने चुनाव की तैयारियों पर अधिकारियों से बात की. संयुक्त आयकर निदेशक (अन्वेषण)-सह- नोडल पदाधिकारी (ईईएम) ने बताया कि सौ से ज्यादा आयकर पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों में प्रतिनियुक्त किया गया है जो संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन् पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बनाते हुए अवैध नकदी के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे. निगरानी में कोई कमी ना रहे इसलिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किया गया है.
इस मौके पर उप महाप्रबंधक –सह-अध्यक्ष राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति ने बताया कि संदेहास्पद लेन –देन को लेकर सभी बैंकों को कहा गया है कि वे इसकी सूचना संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देंगे. मंडल रेल प्रबंधक को निर्वाचन आय़ोग की टीम ने कहा कि चुनाव के दरम्यान मतदानकर्मियों एवं सुरक्षा बलों के मूवमेंट के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराई जाए. मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस बाबत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं औऱ रेलवे सुरक्षा बल को भी तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं.
कंट्रोल टावर से नॉन शिड्यूल फ्लाइट पर भी नजर
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि कंट्रोल टावर से सभी नॉन शिड्यूल फ्लाइट पर नजर रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. इसके साथ एयरपोर्ट परिसर के अराइवल हॉल में सामानों कती जांच के लिए एक्सरे मशीन लगाया गया है. बीएसएनल के नोडल पदाधिकारी को बताया कि चुनाव के दौरान् कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक पहल करने को कहा गया है.
शराब और मादक पदार्थ की आवाजाही पर रोक
उत्पाद एवं मद्ध निषेध विभाग को अवैध शराब और मादक पदार्थ की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए. निर्वाचन आयोग ने परिवहन आयुक्त को चुनाव में जरुरत के हिसाब से वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने औऱ सूचना एवं जन संपर्क विभाग को निर्वाचन से संबंधित प्रचार-प्रसार विशेषकर मतदाता जागरुकता पर विशेष फोकस करने को कहा गया. इसके लिए प्रचार-प्रसार के सभी परंपरागत साधनों व सोशल मीडिया का व्यापक इस्तेमाल किया जाए.
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कृपानंद झा और श्री शैलेश चौरसिया, राज्य पुलिस नोडल अफसर श्री मुरारी लाल मीणा अपर महानिदेशक (पुलिस) झारखंड, संजय लाटकर, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ श्री विपुल शुक्ला समेत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण और प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




