यूं हीं न बदनाम कर : सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े बता रहे सच, दूसरे 24 राज्यों में शराब की खपत झारखंड से ज्यादा

Updated at : 04 Nov 2019 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
यूं हीं न बदनाम कर : सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े बता रहे सच, दूसरे 24 राज्यों में शराब की खपत झारखंड से ज्यादा

मनोज सिंह रांची : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के करीब 6.5 फीसदी लोग शराब पीते हैं. इसमें करीब 0.4 फीसदी लोग इस नशे के आदी हो गये हैं. राज्य की वर्तमान आबादी के अनुसार करीब 22 लाख लोग शराब पीते हैं. शराब पीने […]

विज्ञापन
मनोज सिंह
रांची : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हाल में जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के करीब 6.5 फीसदी लोग शराब पीते हैं. इसमें करीब 0.4 फीसदी लोग इस नशे के आदी हो गये हैं. राज्य की वर्तमान आबादी के अनुसार करीब 22 लाख लोग शराब पीते हैं. शराब पीने वाले राज्यों की सूची में झारखंड 25वें स्थान पर है. मतलब देश के 24 राज्य ऐसे हैं, जहां शराब की खपत झारखंड से ज्यादा है. सर्वे के इन आंकड़ों से यह भ्रम टूटा है कि झारखंड में शराब की बहुत ज्यादा खपत है.
भारत सरकार के मंत्रालय ने देश में नशे की खपत पर एक अध्ययन कराया था. इसमें झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआइपी), कांके ने सहयोग किया था. सीआइपी से इसके समन्वयक डॉ सीआरजे खेस थे. सहयोगी के रूप में डॉ संजय सिंह मुंडा और डॉ रोशन खनाडे थे.
करीब दो लाख लोगों को गांजा-हेरोइन की लत
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में कुल आबादी में करीब 0.60 फीसदी लोग गांजा और हेरोइन का नशा करते हैं. इसका नशा करनेवालों में करीब 10 फीसदी को इसकी लत लग गयी है. वे इसके बिना नहीं रह सकते हैं. पंजाब की करीब 12 फीसदी आबादी इस नशे का शिकार है. वहीं सिक्किम में करीब 10 फीसदी लोगों को इसका नशा है.
करीब तीन लाख लोगों को नशीली दवाओं की लत
रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में करीब तीन लाख लोगों को नशीली दवाओं की लत है. रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड की कुल आबादी के एक फीसदी से अधिक लोग नशीली दवाओें को इस्तेमाल करते हैं.
इसमें कुछ वैसी दवाएं भी हैं, जो नशा के इस्तेमाल की जा रही है. करीब एक फीसदी से अधिक लोग नशे के रूप में इनहेलेंट का उपयोग कर रहे हैं. इसमें डेंड्राइट, व्हाइटनर आदि शामिल है. रिपोर्ट बताती है कि करीब 20 हजार से अधिक लोग नशे के रूप में इंजेक्ट करने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. पूरे देश में करीब 8.54 लाख लोग नशे के रूप में दवाओं का इंजेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं.
भारत सरकार के सोशल जस्टिस मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
किस-किस अल्कोहल का उपयोग करते हैं लोग
वाइन 04%
लाइट बीयर 09%
घर में बना अल्कोहल : 11%
ऐसे हुआ है सर्वे : भारत सरकार ने 36 राज्यों के करीब 200111 घरों को इस सर्वे में शामिल किया था. करीब 186 जिलों में सैंपल सर्वे किया गया. 47 लाख लोगों से पूछताछ की गयी. इसमें 10 से लेकर 75 साल तक के लोग थे.
स्ट्रांग बीयर 12%
देसी शराब 30%
इंडिया मेड फॉरेन लिकर 30%
3.1 करोड़ लोग
गांजा-भांग का सेवन करनेवाले
2.3 करोड़ लोग करते हैं कोकिन का सेवन
16 करोड़ लोग शराब पीते हैं
क्या है देश की स्थिति
77 लाख लोग दवाओं को करते हैं नशा के रूप में उपयोग
झारखंड में सभी जिलों से सैंपल लिया गया था. इसके लिए भारत सरकार ने सर्वे डिजाइन तय किया था. प्रयास किया गया था कि पूरे झारखंड का एक प्रतिनिधित्व सामने आ पाये. डॉ रोशन खनाडे, सीआइपी (सदस्य सर्वे टीम)
किस राज्य में कितने %लोग पीते हैं शराब
राज्य प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 35.6
त्रिपुरा 34.7
पंजाब 28.5
गोवा 26.4
अंडमान निकोबार 25.4
उत्तर प्रदेश 23.8
मणिपुर 22.4
हरियाणा 21.6
दिल्ली 21.3
उत्तराखंड 18.8
दमन दिव 18.3
मध्य प्रदेश 17.7
चंडीगढ़ 17.5
तेलंगाना 16.8
प बंगाल 16.7
सिक्किम 15.7
तमिलनाडू 14.2
आंध्र प्रदेश 13.7
दादर नगर हवेली 11.6
पंचीडेरी 9.5
हिमाचल प्रदेश 8.9
असम 8.8
नागालैंड 8.1
मिजोरम 7.8
झारखंड 6.5
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola