पिस्कानगड़ी : धैर्य से अनुसंधान करने की जरूरत : नाग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : वन उत्पादकता संस्थान लालगुटवा रांची में बुधवार को डबल एक्स अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक हुई. संस्थान के निदेशक डॉ नितिन कुलकर्णी ने अनुसंधान, शिक्षा, विस्तार गतिविधियों एवं अनुसंधान सलाहकार समूह के जनादेश की जानकारी दी. अनुसंधान समूह के समन्वयक डॉ योगेश्वर मिश्रा ने गतिविधियों और संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों समेत वर्तमान में […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : वन उत्पादकता संस्थान लालगुटवा रांची में बुधवार को डबल एक्स अनुसंधान सलाहकार समूह की बैठक हुई. संस्थान के निदेशक डॉ नितिन कुलकर्णी ने अनुसंधान, शिक्षा, विस्तार गतिविधियों एवं अनुसंधान सलाहकार समूह के जनादेश की जानकारी दी.
अनुसंधान समूह के समन्वयक डॉ योगेश्वर मिश्रा ने गतिविधियों और संस्थान की विभिन्न उपलब्धियों समेत वर्तमान में चल रही नयी परियोजनाओं की जानकारी दी.
सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड एके मिश्रा ने संस्थान की उपयोगिता आधारित अनुसंधान की प्रशंसा की. प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पश्चिम बंगाल जोस टी मैथ्यूज ने कहा कि वर्तमान में वन उत्पादकता संस्थान एवं वन विभाग पश्चिम बंगाल के सहयोग से कई परियोजनाएं कार्यान्वित हो रही हैं, जो वानिकी एवं पर्यावरण के भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं.
शिक्षाविद डॉ केके नाग ने बताया के वैज्ञानिक को जुनून एवं निष्ठापूर्वक धैर्य से अनुसंधान करने की आवश्यकता है. मौके पर पर कमलेश पांडेय वन संरक्षक, डॉ शरद तिवारी, शंभुनाथ मिश्र, पीसी लकड़ा, संजीव कुमार, आदित्य कुमार, रूबी कुजूर, डॉ अनिमेष सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










