रांची : सहायक प्राध्यापकों की हड़ताल समाप्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों व अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित संविदा सहायक प्राध्यापकों की छह दिनों से चल रही भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आदित्य साहू शिक्षकों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि झारखंड […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों व अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित संविदा सहायक प्राध्यापकों की छह दिनों से चल रही भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आदित्य साहू शिक्षकों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि झारखंड में कार्यरत सभी संविदा सहायक प्राध्यापकों को यूजीसी नियमावली के अनुसार मानदेय दिया जायेगा.
झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर (अनुबंध) संघ के तत्ववधान में झारखंड के 1000 हजार शिक्षकों के प्रतिनिधि के तौर पर कई शिक्षक पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. इसमें दो शिक्षकों की तबीयत भी खराब हुई और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.
आश्वासन के बाद समाप्त की भूख हड़ताल
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरंजन कुमार महतो ने बताया कि राज्यपाल सह कुलाधिपति और मुख्यमंत्री के साकात्मक आश्वासन को अमल करते हुए हम सभी अनुबंधित प्राध्यापकों को सम्मानजनक मासिक मानदेय निश्चित किया जाये. प्राध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल से मिला था. प्रदेश संरक्षक डॉ संजय कुमार झा ने कहा कि झारखंड के सभी संविदा सहायक प्राध्यापक इनके आश्वसनों पर भूख हड़ताल तत्काल स्थगित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी मांगों को यथाशीघ्र पूरा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










