करंट से बालक की मौत
Updated at : 20 Oct 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

बेड़ो : नेहालू बरटोली गांव निवासी बुधवा मुंडा की शनिवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. बुधवा मुंडा (10 वर्ष, पिता मोरहा मुंडा) अपनी मां के साथ दोलैंचा बाजार साइकिल से सब्जी पहुंचाने गया था. लौटने के दौरान रास्ते में उसकी साइकिल पर ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार […]
विज्ञापन
बेड़ो : नेहालू बरटोली गांव निवासी बुधवा मुंडा की शनिवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. बुधवा मुंडा (10 वर्ष, पिता मोरहा मुंडा) अपनी मां के साथ दोलैंचा बाजार साइकिल से सब्जी पहुंचाने गया था. लौटने के दौरान रास्ते में उसकी साइकिल पर ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया.
जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह झुलस गया. आसपास के लोग उसे बचा पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख महतो भगत, मुखिया बसंती कुमारी, संतोष लकड़ा मौके पर पहुंचे. आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की. पुलिस शव को रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजेगी.
वाहन ने महिला को कुचला
ओरमांझी. रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर पालू गांव के समीप शनिवार की शाम करीब सात बजे वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला विक्षिप्त बतायी जा रही है. मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार उक्त महिला को कुछ दिनों से विक्षिप्त हालत में सड़क किनारे घूमते देखा जा रहा था.
वज्रपात से महिला की मौत
चान्हो. थाना क्षेत्र के चटवल गांव निवासी सबीला खातून (45) की शनिवार को घर के निकट ही वज्रपात से मौत हो गयी. घटना दोपहर करीब एक बजे की है.
बताया जा रहा है कि सबीला खातून (पति अमान अंसारी) बारिश शुरू होने पर घर के पीछे पेड़ में बंधी गाय को खोलने गयी थी. इसी क्रम में वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गयी. उसे इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार मृतका के सात बच्चे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




