विराट कोहली रांची पहुंचे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल से शुरू होगा तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच

रांची : टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली शुक्रवार सुबह रांची पहुंच गये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे रेडिसन ब्लू होटल चले गये. करवा चौथ की वजह से विराट कोहली एक दिन बाद यहां पहुंचे हैं. टीम इंडिया के अन्य सदस्य एक दिन पहले ही रांची पहुंच गये […]
रांची : टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली शुक्रवार सुबह रांची पहुंच गये. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे रेडिसन ब्लू होटल चले गये. करवा चौथ की वजह से विराट कोहली एक दिन बाद यहां पहुंचे हैं. टीम इंडिया के अन्य सदस्य एक दिन पहले ही रांची पहुंच गये थे. शनिवार (19 अक्टूबर, 2019) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जायेगा.
इस सीरीज को भारत पहले ही 2-0 से जीत चुका है. इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी में लगातार सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड बना, तो कोहली ने कई व्यक्तिगत कीर्तिमान भी स्थापित किये. हालांकि, रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया नहीं है, लेकिन उनकी कोशिश होगी कि भारत इस सीरीज में क्लीन स्वीप करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




