रांची : पिपरमिंट की खेती करनेवाले किसानों ने पीएम को लिखा पत्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहकारिता विभाग नहीं दे रहा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मंजूरी रांची : पलामू के हुसैनाबाद प्रखंड की दंगवार पंचायत के किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र लिख कर सहकारिता विभाग से मदद दिलाने की अपील की है. पंचायत के सहकारी समूह, वीर कुंवर सिंह कृषक सेवा समिति ने अपनी 30 एकड़ जमीन पर […]
विज्ञापन
सहकारिता विभाग नहीं दे रहा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मंजूरी
रांची : पलामू के हुसैनाबाद प्रखंड की दंगवार पंचायत के किसानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र लिख कर सहकारिता विभाग से मदद दिलाने की अपील की है. पंचायत के सहकारी समूह, वीर कुंवर सिंह कृषक सेवा समिति ने अपनी 30 एकड़ जमीन पर पिपरमिंट (पुदीना का एक प्रकार) की खेती की है.
करीब 45 डिग्री तापमान वाले इस इलाके में पिपरमिंट के पौधे को हरा-भरा रखा है. इस भरोसे में कि राज्य सरकार उन्हें प्रोसेसिंग प्लांट का खर्च देगी तथा इसके जरिये वह पिपरमिंट का तेल निकाल कर इसे खुले बाजार में बेच सकेंगे. बाजार में इसकी कीमत 15 हजार रुपये लीटर है.
समिति के अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह के अनुसार, सहकारिता विभाग प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के संबंध में समिति के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दे रहा है, जबकि विभाग के पास सहकारिता के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का फंड उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










