रांची : मांगों को लेकर ऑटो चालक करेंगे आंदोलन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ (अर्जुन गुट व दिनेश गुट ) के दो गुटों के विलय के बाद पहली बैठक बुधवार को हुई. बैठक में ऑटो चालकों के हित में सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया़ आंदोलन के पहले चरण में 19 अक्तूबर को राजभवन के समक्ष धरना […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ (अर्जुन गुट व दिनेश गुट ) के दो गुटों के विलय के बाद पहली बैठक बुधवार को हुई. बैठक में ऑटो चालकों के हित में सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया़ आंदोलन के पहले चरण में 19 अक्तूबर को राजभवन के समक्ष धरना दिया जायेगा
साथ ही परिवहन मंत्री सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा जायेगा़ बैठक में संस्थापक दिनेश सोनी, अर्जुन यादव व महासचिव सुनील सिंह भी मौजूद थे. सात सूत्री मांगों में 10 वर्ष पुराने ऑटो के परमिट का प्रति स्थापन करने, ऑटो चालकों का डीएल बनाने लिए अलग से कैंप लगाने, पकड़े गये वाहनों को 2000 रुपये फाइन लेकर छोड़ने आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










