कांग्रेस सरकार में आयी तो किसानों का कर्ज माफ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोड्डा : जन संघर्ष यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी, तो किसानों का ऋण माफ करेंगे. अनाज से लेकर सब्जी तक की सरकारी दर तय कर किसानों को लाभ देंगे. जो जमीन सरकार ने ली है और उस पर काम नहीं हुआ है, वैसी […]
विज्ञापन
गोड्डा : जन संघर्ष यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी, तो किसानों का ऋण माफ करेंगे. अनाज से लेकर सब्जी तक की सरकारी दर तय कर किसानों को लाभ देंगे.
जो जमीन सरकार ने ली है और उस पर काम नहीं हुआ है, वैसी जमीन रैयतों को लौटायी जायेगी. भूमिहीनों को मकान के लिए जमीन देंगे. श्री उरांव ने कहा कि राज्य सरकार खास महाल की जमीन को फ्री करने की बात कह कर रैयतों से मोटी रकम वसूल रही है. राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है.
पांच सालों में सर्वाधिक भीड़ हिंसा झारखंड में हुई.भूख से भी सबसे ज्यादा मौत यहां पर हुई है. इस दौरान कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा व महगामा दोनों सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार दे. जरूरत पड़ी तो पोड़ैयाहाट सीट पर भी कांग्रेस अपनी मांग रखेगी. वहां भी कांग्रेस की स्थिति अच्छी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










