रांची : पक्ष व विपक्ष के लिए अलग-अलग कानून चला रही भाजपा : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार का नजरिया आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग है. एक ओर राज्य सरकार राजनीति में आपराधिक छवि और दागी लोगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है, दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को राजनीतिक विद्वेष की भावना से फंसाने व […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार का नजरिया आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग है. एक ओर राज्य सरकार राजनीति में आपराधिक छवि और दागी लोगों को बढ़ावा देने का काम कर रही है, दूसरी ओर विपक्षी नेताओं को राजनीतिक विद्वेष की भावना से फंसाने व प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है.
इधर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे व डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद 19 वर्षों तक हरमू और रातू रोड फ्लाइओवर नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.आंकड़ों की जादूगरी में माहिर शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह ने 25 वर्षों तक राजधानी का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी कोई काम नहीं किया. महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद वह एक भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पुल, पुलिया या संस्थान का निर्माण नहीं करा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










