मोरहाबादी और शालीमार मार्केट अरगोड़ा में वाहनों का प्रवेश वर्जित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मंगलवार को रावण दहन किया जायेगा़ रावण दहन मुख्य रूप से मोरहाबादी, शालीमार मार्केट व अरगोड़ा में किया जाता है़ उस दिन सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय की है़ रावण दहन के दिन मोरहाबादी, अरगोड़ा और शालीमार मार्केट होकर धुर्वा की आेर जानेवाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा़ […]
विज्ञापन
रांची : मंगलवार को रावण दहन किया जायेगा़ रावण दहन मुख्य रूप से मोरहाबादी, शालीमार मार्केट व अरगोड़ा में किया जाता है़ उस दिन सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय की है़ रावण दहन के दिन मोरहाबादी, अरगोड़ा और शालीमार मार्केट होकर धुर्वा की आेर जानेवाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा़ वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा़ ट्रैफिक पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को उधर जाने से रोक देगी़ मोरहाबादी में ऑक्सीजन पार्क व मोरहाबादी फुटबॉल मैदान(टीआरआइ ) के समीप पार्किंग बनायी गयी है़
एक बजे तक पहुंचने का निर्देश : इधर एसडीआे ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर रावण दहन के दिन हर हाल में एक बजे तक पहुंच जायें. मोरहाबादी में होनेवाले रावण दहन कार्यक्रम के लिए छह दंडाधिकारियों काे प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं, शालीमार बाजार के लिए एक, अरगोड़ा, तुपुदाना, टाटीसिलवे, चुटुपालू व बेड़ो के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










