रांची : गिरिडीह के मेयर को हटाये सरकार : झामुमो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि गिरिडीह के मेयर सुनील पासवान भाजपा के उम्मीदवार रहे हैं. उनके जाति प्रमाण पत्र को आदिवासी कल्याण आयुक्त से लेकर गिरिडीह के डीसी तक ने रद्द कर दिया है. इसके बावजूद वह पद पर बने हैं. सरकार अविलंब उन्हें मेयर पद […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि गिरिडीह के मेयर सुनील पासवान भाजपा के उम्मीदवार रहे हैं. उनके जाति प्रमाण पत्र को आदिवासी कल्याण आयुक्त से लेकर गिरिडीह के डीसी तक ने रद्द कर दिया है. इसके बावजूद वह पद पर बने हैं.
सरकार अविलंब उन्हें मेयर पद से हटाये और गिरिडीह में दोबारा मेयर का चुनाव कराये. उन्होंने कहा कि 12 घंटे में दशम में झारखंड जगुवार के दो जवान शहीद हो गये. सीएम उनको श्रद्धांजलि देने तक नहीं गये. भाजपा कार्यालय में भी पार्टी का चरित्र उजागर हो गया. प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर असामाजिक तत्व मौजूद थे. लाचार और विवश परिजनों के साथ हाथापाई और गाली गलौज की गयी. लड़कों और महिलाओं के साथ हाथापाई की गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










