रांची : ऑडिट नहीं किये जाने पर पदाधिकारी को शो कॉज
Updated at : 05 Oct 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फाउंड्री फोर्ज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड धुर्वा का अॉडिट नहीं कराये जाने पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी अनुज कुमार सिंह को शो कॉज किया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए कहा है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की जाये. दो दिनों के […]
विज्ञापन
रांची : फाउंड्री फोर्ज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड धुर्वा का अॉडिट नहीं कराये जाने पर जिला अंकेक्षण पदाधिकारी अनुज कुमार सिंह को शो कॉज किया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए कहा है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की जाये. दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने नोटिस में लिखा है कि 2004 से लेकर 2018 तक सोसाइटी का अॉडिट कराने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद अंकेक्षण पदाधिकारी द्वारा केवल 2017-18 की अॉडिट रिपोर्ट पेश की गयी, जो कि वैधानिक नहीं है.
उन्होंने लिखा है कि वर्ष 2017-18 की अॉडिट रिपोर्ट में 12 लाख 50 हजार 404 रुपये अनियमितता पायी गयी है. यानी समिति में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की गयी है. इसके बावजूद वर्ष 2004 से वर्ष 2017 तक की अॉडिट रिपोर्ट पेश नहीं की गयी. अंकेक्षण पदाधिकारी द्वारा 14 वर्ष से विभागीय अंकेक्षण नहीं कराकर वित्तीय अनियमितता को छुपाया गया है. 2004 से 2017 तक का अॉडिट नहीं करने के लिए तरह-तरह का षड्यंत्र रचा गया एवं तत्कालीन निबंधक सहयोग समितियां झारखंड को भी गुमराह किया गया.
क्या है मामला : फाउंड्री फोर्ज कोऑपरेटिव सोसाइटी की जांच जनवरी माह में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने की थी. इसमें कई वित्तीय अनियमितता पायी गयी थी. इसके बाद पूरी समिति को भंग कर दिया गया और वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2018 तक का अॉडिट कराने का आदेश दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




