रांची : सर्टिफिकेट समय पर बने, यह सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे जाति व आवासीय प्रमाण पत्र समय से बनवाने की व्यवस्था करें. यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हाल में इसमें देरी न हो. जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया […]
विज्ञापन
रांची : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे जाति व आवासीय प्रमाण पत्र समय से बनवाने की व्यवस्था करें. यह सुनिश्चित करें कि किसी भी हाल में इसमें देरी न हो. जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया है.
प्रभात खबर ने इस मुद्दे को अपने तीन अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था. मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से कहा है कि वे दूसरे विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों से रिपोर्ट लेकर सर्टिफिकेट जारी करें. राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल के कारण दूसरे कर्मियों को इसमें लगाने को कहा गया है. मुख्य सचिव ने गुरुवार को जिलों के डीसी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










