नामकुम स्टेशन नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का उद्घाटन आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नामकुम : नामकुम स्टेशन स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार की शाम छह बजे राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह करेंगे. समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया इस वर्ष बांस के छोटे-छोटे टुकड़े, बल्ली व टोकरी से पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल के प्रवेश व निकास […]
विज्ञापन
नामकुम : नामकुम स्टेशन स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार की शाम छह बजे राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह करेंगे. समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया इस वर्ष बांस के छोटे-छोटे टुकड़े, बल्ली व टोकरी से पंडाल का निर्माण किया गया है. पंडाल के प्रवेश व निकास द्वार पर राजद अध्यक्ष लालू यादव व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की प्रतिमा लगायी गयी है.
हाहे दुर्गा मंदिर में 109 वर्षों से हो रही है पूजा
अनगड़ा. शारदीय नवरात्र में हाहे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में109 साल से मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जा रही है.
यहां पहली बार पूजा 1911 में की गयी थी. पूजा की परंपरा आज तक नहीं बदली है. दुर्गा मंदिर में स्थापित मूर्ति अन्य जगहों से अलग होती है. यहां दुर्गाबाड़ी रांची की तर्ज पर एक ही चाला (फ्रेम) में सारी प्रतिमाएं स्थापित रहती है. महानवमी के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु में जुटते हैं. पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में रम जाता है. इस बार भी यहां भव्य तरीके से माता रानी की पूजा की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










