जेएसएससी : फॉर्म भरने को मांगा 1,000 शुल्क
Updated at : 27 Sep 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2019 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं.इस परीक्षा के जरिये 1140 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. लेकिन, जेएसएससी ने जो आवेदन मांगे हैं, उसने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी है. जेएसएससी के विज्ञापन […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2019 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं.इस परीक्षा के जरिये 1140 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. लेकिन, जेएसएससी ने जो आवेदन मांगे हैं, उसने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी है. जेएसएससी के विज्ञापन के अनुसार, इन परीक्षाओं के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये बतौर शुल्क देना होगा.
जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क रखा गया है. इससे पूर्व अन्य प्रतियोगी परीक्षाअों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 650 रुपये तक ही शुल्क जमा लिया जाता रहा है.
इधर, महंगे आवेदन शुल्क को लेकर सवाल भी उठने शुरू हो गये हैं. राजनीतिक दल और छात्र संगठन इसे लेकर मुखर हैं और खुल कर विरोध करने लगे हैं. संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार की स्नातक स्तरीय परीक्षा में इतना शुल्क नहीं लिया
जाता है.
वैकेंसी की मुख्य बातें
अॉनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर है. परीक्षा शुल्क 21 अक्तूबर तक जमा होगा, जबकि फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है. भरे गये अॉनलाइन आवेदन में सुधार करने के लिए 24 से 26 अक्तूबर तक का समय निर्धारित है.
सिर्फ झारखंड के स्थानीय निवासी ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे. वैसे झारखंड के अभ्यर्थी जिनके पास स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र नहीं है, वे आवेदन देने के योग्य नहीं माने जायेंगे. जेएसएससी द्वारा जारी किये गये विज्ञापन में कहा गया है कि वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने 2015 में परीक्षा दी है, उन्हें आवेदन तो फिर से करना होगा, लेकिन उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा. यदि इस परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो वैसे अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क वापस किया जायेगा. इसके लिए सूचना बाद में जारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




