रांची : पर्यावरण नुकसान का आकलन करेगा बोर्ड

Updated at : 26 Sep 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पर्यावरण नुकसान का आकलन करेगा बोर्ड

रांची : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने झारखंड में बिना पर्यावरण स्वीकृति के बने विधानसभा सहित अन्य भवनों की जांच करने का आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को दिया है. सीपीसीबी बिना स्वीकृति के होनेवाले निर्माण से पर्यावरण को हुई क्षति का आकलन करेगा. इसके लिए क्षतिपूरक राशि के भुगतान का भी आकलन किया […]

विज्ञापन
रांची : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने झारखंड में बिना पर्यावरण स्वीकृति के बने विधानसभा सहित अन्य भवनों की जांच करने का आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को दिया है. सीपीसीबी बिना स्वीकृति के होनेवाले निर्माण से पर्यावरण को हुई क्षति का आकलन करेगा. इसके लिए क्षतिपूरक राशि के भुगतान का भी आकलन किया जायेगा.
एनजीटी ने पर्यावरणविद् आरके सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. एनजीटी में सुनवाई के दौरान स्टेट इनवायरमेंट इम्पैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के सदस्य सचिव ने स्वीकार किया कि बिना पर्यावरण स्वीकृति के विधानसभा भवन का निर्माण शुरू किया गया था. एनजीटी ने इसके लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola