ePaper

मंडलीय समिति की बैठक, सांसदों ने रखीं मांगें, कहा- रेलवे जोनल कार्यालय से कम कुछ भी मंजूर नहीं

Updated at : 25 Sep 2019 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
मंडलीय समिति की बैठक, सांसदों ने रखीं मांगें, कहा- रेलवे जोनल कार्यालय से कम कुछ भी मंजूर नहीं

रांची : राज्य के सभी सांसदों ने एक बार फिर रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय खोलने की मांग की है. दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से बीएनआर चाणक्य में मंगलवार को आयोजित रांची और चक्रधरपुर मंडल की मंडलीय समिति की बैठक में सांसदों ने एकमत होकर यह मुद्दा उठाया. सांसदों का कहना था कि झारखंड […]

विज्ञापन

रांची : राज्य के सभी सांसदों ने एक बार फिर रांची में रेलवे का जोनल कार्यालय खोलने की मांग की है. दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से बीएनआर चाणक्य में मंगलवार को आयोजित रांची और चक्रधरपुर मंडल की मंडलीय समिति की बैठक में सांसदों ने एकमत होकर यह मुद्दा उठाया. सांसदों का कहना था कि झारखंड से 25 हजार करोड़ रुपये राजस्व रेलवे को मिलता है. इसके बावजूद रांची में जोनल कार्यालय को नहीं खोला जा रहा है. रांची, धनबाद और चक्रधरपुर मंडल को मिलाकर यह जोनल कार्यालय खोला जाना चाहिए. इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है.

वहीं, बैठक में मौजूद रेलवे के पदाधिकारियों ने कहा कि यह नीतिगत मामला है, जिसका निर्णय रेलवे बोर्ड के स्तर पर लिया जायेगा. सांसदों ने कहा कि इस मामले का अनुमोदन किया जायेगा. इस मुद्दे पर सभी सांसद मंत्रालय के मंत्री से मिलेंगे. करीब तीन घंटे चली इस बैठक में सांसदों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी मांगें भी रखी.
बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद सुनील सिंह, सांसद धीरज साहू, सांसद समीर उरांव, सांसद जुऐल उरांव, सांसद नितेश गंगादेव, सांसद सरोजनी हेम्ब्रोम, सांसद विश्वेश्वर टूडू, सांसद सुरेश पुजारी, सांसद प्रशांत नंदा, विद्युतवरण महतो, विधायक जीतू चरण राम, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार मोहंती, रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ सहित रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
राज्य सरकार को मिलना चाहिए ज्वाइंट वेंचर में निवेश का भी रिटर्न : अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामकुम-कांड्रा तक रेलवे लाइन की मांग रखी. श्री मुंडा ने कहा कि रेलवे द्वारा थर्ड लाइन के काम दौरान अधिकारियों की लापरवाही से बिजली का केबल काट दिया जाता है. इस कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिलती है.
रेलवे को इसके लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी. श्री मुंडा ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक मालवाहक ट्रेन चलती हैं. कई परियोजनाओं में रेलवे के साथ राज्य सरकार ने ज्वाइंट वेंचर में निवेश किया है. राज्य सरकार को इस निवेश का रिटर्न मिलना चाहिए.
रांची-टोरी रूट से चलायी जाये राजधानी ट्रेन, बहाना नहीं चलेगा : संजय सेठ
रांची के सांसद संजय सेठ ने राजधानी ट्रेन को रांची-टोरी रूट से चलाने की मांग उठायी. इस पर रेल अधिकारी ने इस ट्रेन को बोकारो रूट से नहीं हटाने की विवशता जाहिर की. इस पर सांसद बोले : बहाना नहीं बनायें, जल्द ट्रेन चलाने पर विचार करें.
सांसद ने पिस्कानगड़ी स्टेशन से डंपिंग यार्ड हटाने, चुटिया-नगड़ी और चांडिल में आरओबी बनने, डीआरएम कार्यालय हटिया व लोहरदगा स्टेशन के पीछे वेंडर मार्केट बना कर दुकानदारों को बसाने की मांग उठायी. उन्होंने हटिया में यात्री निवास होटल बनाने व खलारी में रेलवे अस्पताल बनाने की बात कही है.
सप्ताह में सातों दिन चले राजधानी ट्रेन : महेश पोद्दार
सांसद महेश पोद्दार ने राजधानी ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाने की मांग उठायी. इससे यात्रियों को सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि मांग पुरानी है, लेकिन एक बार फिर से इस मामले को मंडलीय समिति के समक्ष उठाया है.
डबल इंजन की सरकार में भी हो रही देर : गीता कोड़ा
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि रांची में जोनल कार्यालय की मांग पुरानी है. डबल इंजन सरकार होने के बावजूद देर हो रही है. हर चीज के लिए कोलकाता जाना संभव नहीं है. सरकार चाहे, तो यहीं जोनल कार्यालय बन सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola