ePaper

रांची : बदलाव यात्रा के बाद महागठबंधन पर बढ़ेगी बात : झामुमो

Updated at : 24 Sep 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बदलाव यात्रा के बाद महागठबंधन पर बढ़ेगी बात : झामुमो

रांची : झामुमो की बदलाव यात्रा 26 सितंबर को समाप्त हो रही है. इसके बाद झारखंड में महागठबंधन पर आगे बात बढ़ेगी. इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के बाद घटक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे. सीटों के […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो की बदलाव यात्रा 26 सितंबर को समाप्त हो रही है. इसके बाद झारखंड में महागठबंधन पर आगे बात बढ़ेगी. इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के बाद घटक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे. सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस, झाविमो, राजद नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी जायेगी. हालांकि बैठक को लेकर फिलहाल तिथि तय नहीं की गयी है. इससे पहले महागठबंधन को लेकर पहले चरण की बैठक हो चुकी है.
इसमें सीटिंग सीट उसी दल को देने पर सहमति बन गयी है. इसके तहत झामुमो को 19, कांग्रेस को नौ व झाविमो को दो सीटिंग सीट दी जानी है. छह विधायक जो भाजपा में शामिल हुए हैं, इसको लेकर भी झाविमो की दावेदारी है. अगली बैठक में जिन विधानसभा में पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे, वैसी सीटों को उसी दल को देने पर विचार कर निर्णय लिया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola