सीएम रघुवर दास 25 को करेंगे एएनएम नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन

Updated at : 23 Sep 2019 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम रघुवर दास 25 को करेंगे एएनएम नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन

इटकी : मुख्यमंत्री रघुवर दास 25 सितंबर को इटकी में कौशल विकास के तहत बने आवासीय एएनएम नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. उनके इटकी आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना के मद्देनजर हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल चयन पर विमर्श जारी है. उद्घाटन स्थल […]

विज्ञापन
इटकी : मुख्यमंत्री रघुवर दास 25 सितंबर को इटकी में कौशल विकास के तहत बने आवासीय एएनएम नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. उनके इटकी आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है.
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना के मद्देनजर हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल चयन पर विमर्श जारी है. उद्घाटन स्थल के समीप जनसभा के लिए मंच का निर्माण किया जा रहा है.
उद्घाटन स्थल तक जाने के लिए बन रही कच्ची सड़क : कॉलेज का निर्माण यक्ष्मा आरोग्यशाला की भूमि पर किया गया है. उद्घाटन स्थल तक मुख्यमंत्री को आरोग्यशाला के मुख्य द्वार से ले जाया जायेगा. इसके लिए इटकी पूर्वी पंचायत की मुखिया को नरेगा के तहत कच्ची सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है. इस पर काम भी शुरू हो गया है.
करीब साल भर पूर्व चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कॉलेज व छात्रावास की रंगाई-पुताई के अलावा टूट-फूट की मरम्मत भी करायी जा रही है. इसके लिए पुनः 45 लाख खर्च किये की योजना है. कॉलेज के लिए आवश्यक उपकरण व सामग्रियों की आवक जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola