लालू को साजिश के तहत फंसाया गया : रामेश्वर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की. सात मिनट की मुलाकात के बाद डॉ उरांव ने मीडिया को बताया कि लालू यादव की सेहत चिंतनीय है. लालू यादव बुलंद चेहरे के व्यक्तित्व के […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की. सात मिनट की मुलाकात के बाद डॉ उरांव ने मीडिया को बताया कि लालू यादव की सेहत चिंतनीय है. लालू यादव बुलंद चेहरे के व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ना है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर जल्द ही सड़कों पर उतरा जायेगा.
लालू को मिलेगा शाकाहारी भोजन : लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ डीके झा ने शनिवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया. उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद की किडनी 50 फीसदी काम कर रही है. डायट में चिकन, मटन व मछली तो पहले से ही मना किया गया था, लेकिन अब अंडा भी बंद कर दिया गया है. उनको पूरी तरह से शाकाहारी खाना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










