डॉ अजय कुमार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2019 11:11 AM

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने वाले डॉ अजय कुमार को पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में कुमार ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले डॉ अजय कुमार को शुक्रवार को […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने वाले डॉ अजय कुमार को पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में कुमार ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले डॉ अजय कुमार को शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने की घोषणा की गयी.

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यह घोषणा की. सौरभ ने कहा कि डॉ अजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारी रह चुके डॉ कुमार ने पिछले महीने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था. कुमार ने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की बजाय अपने हितों का बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola