गरीब लोगों के लिए खादगढ़ा बस स्टैंड के पास बना आश्रयगृह, नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 10:47 PM
रांची : शनिवार 14 सितंबर को नगर विकास एवं आवास विभाग से क्रियान्वित योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीब बेघरों के लिए खादगढ़ा बस स्टैंड के पास आश्रयगृह भवन (महिला/पुरुष) का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सी पी सिंह और रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने फीता काटकर किया. मौके पर […]
रांची : शनिवार 14 सितंबर को नगर विकास एवं आवास विभाग से क्रियान्वित योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीब बेघरों के लिए खादगढ़ा बस स्टैंड के पास आश्रयगृह भवन (महिला/पुरुष) का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सी पी सिंह और रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने फीता काटकर किया. मौके पर वार्ड नंबर 13 की पार्षद पूनम देवी भी मौजूद थीं.
इस दौरान श्री सिंह ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में इन आश्रय गृहों में गुंडा व मवाली का जमावड़ा न लगे, इस बात का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायें कि यहां रहनेवाले लोगों को यह घर जैसा लगे.
मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्षद पूनम देवी, सिटी मैनेजर बिजेंद्र कुमार, सिटी मिशन मैनेजर नीरज कुमार आदि उपस्थित थे. दोनों आश्रय गृह में 50-50 बेड लगाये गये हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










