रांची : पंडालों को अस्थायी बिजली कनेक्शन देगा विभाग
Updated at : 14 Sep 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की तैयारियों पर विभाग ने की बैठक रांची : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठक की. दुर्गा पूजा के मद्देनजर अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. तय हुआ कि पूजा पंडालों को बिजली […]
विज्ञापन
दुर्गा पूजा की तैयारियों पर विभाग ने की बैठक
रांची : दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठक की. दुर्गा पूजा के मद्देनजर अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. तय हुआ कि पूजा पंडालों को बिजली विभाग अस्थायी कनेक्शन देगा.
पूजा के दौरान निर्बाध आपूर्ति हो इसके लिए एचटी लाइन से छूती पेड़ों की डालियों की छंटाई करने के साथ ही सब स्टेशन और फीडर का निरीक्षण किया जाये. उपभोक्ता दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी तरह की बिजली संबंधित सूचना कॉल सेंटर में फोन कर दे सकेंगे.
बैठक में अधीक्षण अभियंता ने नवरात्र से पहले शहर के मेंटेनेंस पर ध्यान देने को कहा. पूजा के पूर्व मेंटेनेंस को अभियान का शक्ल देने का निर्णय लिया गया. पंडालों के आसपास की बिजली व्यवस्था विशेष रूप से ठीक की जायेगी.
इसमें लूज कनेक्शन सहित ट्रांसफार्मरों की निगरानी शामिल है. बैठक में रांची जोन से जुड़े सभी सब डिवीजन के एसडीओ-डिवीजन के कार्यपालक सहित सहायक अभियंता मौजूद थे. विद्युत विभाग ने सभी पूजा समितियों को हुकिंग से परहेज की हिदायत देते हुए उन्हें बिजली आपूर्ति के लिए आवेदन करने को कहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




