ePaper

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट की ‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज सिन्हा की पुस्तक ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’

Updated at : 12 Sep 2019 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को भेंट की ‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज सिन्हा की पुस्तक ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिवसीय झारखंड यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें ‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की पुस्तक ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’ भेंट की. मुख्यमंत्री ने झारखंड की नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आये प्रधानमंत्री को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह पुस्तक […]

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिवसीय झारखंड यात्रा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें ‘प्रभात खबर’ के कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा की पुस्तक ‘महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा’ भेंट की. मुख्यमंत्री ने झारखंड की नवनिर्मित विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आये प्रधानमंत्री को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह पुस्तक भेंट की.

इसे भी पढ़ें : PM Modi ने देश को दी तीन योजनाओं की सौगात, झारखंड के नये विधानसभा भवन का किया उद्‌घाटन

श्री सिन्हा द्वारा लिखी गयी यह पुस्तक अपने आप में महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ जानकारियों का एक दस्तावेज है. इसमें गांधी की झारखंड (संयुक्त बिहार में झारखंड क्षेत्र) यात्रा का विवरण है. यदि यह पुस्तक न आयी होती, तो कभी किसी को मालूम न होता कि गांधी को रांची ने ही बापू बनाया. चंपारण सत्याग्रह की योजना रांची में बनी थी और इसके बाद ही मोहनचंद करमचंद गांधी बापू बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola