रांची : मनरेगा मजदूरी भुगतान में झारखंड देश में अव्वल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड देश में अव्वल रहा है. यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2019-20 का है. अप्रैल से अब तक हुए कार्यों के भुगतान की स्थिति देखने के बाद यह सूची जारी की गयी है. इसके तहत 99.35 फीसदी मामलों में झारखंड ने मजदूरों को समय से पहले भुगतान किया है. […]
विज्ञापन
रांची : मनरेगा मजदूरी के भुगतान में झारखंड देश में अव्वल रहा है. यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2019-20 का है. अप्रैल से अब तक हुए कार्यों के भुगतान की स्थिति देखने के बाद यह सूची जारी की गयी है. इसके तहत 99.35 फीसदी मामलों में झारखंड ने मजदूरों को समय से पहले भुगतान किया है.
करीब 520 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. इसमें से करीब 517 करोड़ रुपये समय से पहले दे दिये गये हैं. झारखंड ने आठ दिनों के अंदर भुगतान कर दिया है. मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के अंदर करना है. दूसरे स्थान पर उत्तराखंड और तीसरे स्थान पर केरल रहा है. उतराखंड 98.88 फीसदी व केरल ने 95.09 फीसदी मामलों में समय से पहले भुगतान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










