रांची से डेहरी के बीच चलेगी नयी ट्रेन लोहरदगा हो कर जायेगी रांची-चोपन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार और पलामू के लोगों के लिए अच्छी खबर रांची : लातेहार और पलामू के लोगों के लिए रांची आना-जाना अब और भी आसान हो जायेगा. रेलवे ने रांची से डेहरी ऑन सोन के बीच एक नयी इंटरसिटी ट्रेन चलाने की पुष्टि कर दी है. खास बात यह है कि यह नयी ट्रेन टोरी-लोहरदगा रूट […]
विज्ञापन
लातेहार और पलामू के लोगों के लिए अच्छी खबर
रांची : लातेहार और पलामू के लोगों के लिए रांची आना-जाना अब और भी आसान हो जायेगा. रेलवे ने रांची से डेहरी ऑन सोन के बीच एक नयी इंटरसिटी ट्रेन चलाने की पुष्टि कर दी है.
खास बात यह है कि यह नयी ट्रेन टोरी-लोहरदगा रूट पर चलायी जायेगी. इसके अलावा रांची-चोपन एक्सप्रेस का मार्ग भी बदल कर टोरी-लोहरदगा कर दिया गया है. अब तक यह ट्रेन मुरी-बरकाकाना हो कर चलती है. हालांकि, अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि दोनों ट्रेनें कब से इस रूट चलायी जायेंगी.
रेलवे की ओर से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार रांची से डेहरी ऑन सोन के बीच चलनेवाली नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेहरी से तड़के 4:00 बजे रवाना होगी और सुबह 9:40 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन शाम 5:00 बजे रवाना होगी.
यह ट्रेन रात 10:40 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी. इसका स्टॉपेज लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड और जपला स्टेशनों पर होगा. यह ट्रेन रविवार को रांची से और शनिवार को डेहरी से नहीं चलेगी.
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने भेजा था रूट बदलने का प्रस्ताव
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची-चोपन एक्सप्रेस को लोहरदगा होकर चलाने का प्रस्ताव भेजा था. इसे मंजूरी मिल गयी है. इससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा. उन्हें टोरी तक जाने के लिए दो ट्रेनें मिल जायेंगी. अभी इस रूट पर रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन चलती है. यह ट्रेन रोजाना तीन बार लोहरदगा जाती है, और सिर्फ एक बार टोरी. रांची-चोपन एक्सप्रेस केक इस रूट पर चलने से लोहरदगा तक चार बार और टोरी के लिए दो ट्रेनें मिल जायेंगी.
कम हो जायेगी दूरी और लोगों का बचेगा समय
रांची से बरकाकाना होकर चोपन की दूरी 478 किलोमीटर है. वहीं, ट्रेन के लोहरदगा-टोरी होकर चलने पर यह दूरी 318 किमी (160 किमी कम) रह जायेगी. अभी यह ट्रेन रांची से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 7:45 बजे चलती है और मुरी-बरकाकाना होते हुए शाम 5:45 बजे चोपन पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन चोपन से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह नौ बजे चलकर रात 8:25 बजे रांची पहुंचती है.
रूट के साथ रांची-चोपन का समय बदल जायेगा
रेलवे द्वारा जारी की गयी समय सारणी के अनुसार रांची-चोपन एक्सप्रेस रांची से सुबह 6:40 सुबह खुलेगी, और दोपहर 2:10 बजे चोपन पहुंचेगी. चोपन से इसके खुलने का समय दोपहर 3:00 बजे और रांची पहुंचने का समय रात 10:40 बजे निर्धारित किया गया है. फिलहाल, यह ट्रेन मुरी-बरकाकाना होकर जाती है. सुबह 7:45 बजे रांची से खुलनेवाली यह ट्रेन पहुंचने में करीब दस घंटे का वक्त लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










