रांची : हाजियों का पहला जत्था आज आयेगा, तैयारी पूरी
Updated at : 02 Sep 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हज यात्रा पूरी कर सोमवार को हाजियों का पहला और दूसरा जत्था रांची आयेगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सोमवार को आनेवालों में रांची के अलावा गढ़वा ,पूर्वी सिंहभूम ,गिरिडीह ,गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार व साहिबगंज के हाजी शामिल हैं. यह जत्था दिन के 11:50 बजे बिरसा […]
विज्ञापन
रांची : हज यात्रा पूरी कर सोमवार को हाजियों का पहला और दूसरा जत्था रांची आयेगा. इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सोमवार को आनेवालों में रांची के अलावा गढ़वा ,पूर्वी सिंहभूम ,गिरिडीह ,गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार व साहिबगंज के हाजी शामिल हैं.
यह जत्था दिन के 11:50 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां राज्य हज समिति के अलावा हज वॉलेंटियर्स ऑर्गनाइजेशन सहित अन्य संस्थाओं व गणमान्य लोगों की ओर से उनका स्वागत किया जायेगा. इन लोगों के अलावा उनके परिजन भी लेने के लिए हज टर्मिनल आयेंगे. हाजियों का काफिला एक घंटे के बाद से बाहर निकलने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




