रांची : विधानसभा चुनाव में रघुवर दास होंगे भाजपा का चेहरा, निकलेगी जन आशीर्वाद यात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चुनावी अभियान चलायेगी़ श्री दास के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जायेगी़ सीएम इसमें आम लोगों से लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी समर्थन मांगेंगे़ इसके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर रघुवर अभियान चलायेंगे़ रविवार को पार्टी […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चुनावी अभियान चलायेगी़ श्री दास के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जायेगी़ सीएम इसमें आम लोगों से लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी समर्थन मांगेंगे़ इसके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर रघुवर अभियान चलायेंगे़ रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी़ इसमें मुख्यमंत्री श्री दास के नेतृत्व में कैंपेन चलाने का फैसला लिया़
इधर पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि 09 सितंबर से घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत होगी़ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के साथ लोगों तक पहुंचेंगे़ योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देंगे़ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायेंगे़
भाजपा 65 पार का लक्ष्य हासिल करेगी
श्री गिलुवा ने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जायेगी़ लोकसभा में लोगों ने 14 में 12 सीटें भाजपा को दी. जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा 65 पार का लक्ष्य हासिल करेगी़ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संताल परगना या कोल्हान से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे़
बैठक में शामिल पदािधकारी : पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल, मंत्री सीपी सिंह, सांसद समीर उरांव, विधायक अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, सत्येंद्र तिवारी, महामंत्री दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, गणेश मिश्र, तारिक इमरान, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह व कई अन्य शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










