राज्य वुशु प्रतियोगिता शुरू
Updated at : 01 Sep 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड वुशु संघ के द्वारा रांची जिला वुशु संघ के तत्वावधान में सिल्ली वुशु अकादमी के सहयोग से 15वीं झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता शनिवार से मुरी स्थित हिंडाल्को क्लब में प्रारंभ हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया. इस मौके पर भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, संत माइकल […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड वुशु संघ के द्वारा रांची जिला वुशु संघ के तत्वावधान में सिल्ली वुशु अकादमी के सहयोग से 15वीं झारखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता शनिवार से मुरी स्थित हिंडाल्को क्लब में प्रारंभ हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया.
इस मौके पर भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, संत माइकल स्कूल के निदेशक कृष्ण कुमार, प्रियदर्शी अमर, एल प्रदीप कुमार सिंह, शैलेंद्र दुबे, गोकुलानंद मिश्रा मौजूद थे. पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयुवर्गों में बढ़त बनायी. निर्णायक मंडल में दीपक गोप, अमरेेंद्र दत्त द्विवेदी, रजी अहमद, कृष्णा कच्छप, मनोज कर्मकार शामिल हैं.
प्रतियोगिता का समापन आज
प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों से करीब 250 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. पहले दिन वुशु के ताऊल, ताइची व सांसाउ तकनीक की प्रतियोगिता हुई. उदघाटन के दौरान मंच संचालन कोच वाहिद अली और अमरेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया. प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




