3711 रिक्त सीटों पर शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सीधी भर्तीवाले अभ्यर्थियों से भरा जायेगा पद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 1:03 AM
राणा प्रताप, रांची :संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित हाइस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता की रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों में से रिक्त 3711 सीटों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इन सीटों को सीधी भर्तीवाले अभ्यर्थियों से भरा जायेगा. इस बाबत राज्य सरकार की अोर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया […]
राणा प्रताप, रांची :संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित हाइस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता की रिजर्व 25 प्रतिशत सीटों में से रिक्त 3711 सीटों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इन सीटों को सीधी भर्तीवाले अभ्यर्थियों से भरा जायेगा. इस बाबत राज्य सरकार की अोर से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. नियमावली के अनुसार, नियुक्ति के लिए अविलंब अनुशंसा भेजने के लिए कहा गया है. इसे लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर से आयोग के सचिव को पत्र भेजा गया है.
विधानसभा समिति ने की थी अनुशंसा
झारखंड विधानसभा की ध्यानाकर्षण तथा प्रश्न क्रियान्वयन समिति की सात फरवरी 2019 को हुई बैठक में अनुशंसा की गयी थी. कहा गया था कि प्रारंभिक शिक्षकों के लिए आरक्षित 25फीसदी में अगर पद खाली हैं, तो उनको सीधी भर्ती वाले 75 प्रतिशत में कैटेगरीवाइज व सब्जेक्टवाइज शिफ्ट किया जाये. यह समिति की अनुशंसा है.
- राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को पत्र भेजा, अविलंब अनुशंसा मांगी
- प्रशिक्षित हाइस्कूल शिक्षक प्रतियोगिता का मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










