रांची : हास्य अभिनेता संजय मिश्रा ने सोहराई पेंटिंग की सराहना की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2019 9:22 AM
विज्ञापन
युगांतर भारती के कला शिविर का किया भ्रमण कलाकारों से बात की और फोटो खिंचवायी संस्था ने संजय मिश्रा को सम्मानित किया रांची : हिंदी फिल्मों के जाने-माने हास्य अभिनेता संजय मिश्रा गुरुवार को युगांतर भारती परिसर, नामकुम पहुंचे. वहां चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर का उन्होंने भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कलाकारों […]
विज्ञापन
युगांतर भारती के कला शिविर का किया भ्रमण
कलाकारों से बात की और फोटो खिंचवायी
संस्था ने संजय मिश्रा को सम्मानित किया
रांची : हिंदी फिल्मों के जाने-माने हास्य अभिनेता संजय मिश्रा गुरुवार को युगांतर भारती परिसर, नामकुम पहुंचे. वहां चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर का उन्होंने भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कलाकारों से बात की व उनके साथ फोटो खिंचवायी. श्री मिश्रा ने बांस कला व सोहराई चित्रकारी की सराहना की तथा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.
उन्होंने युगांतर भारती परिसर स्थित प्रयोगशाला एवं आकांक्षा सिलाई सेंटर को भी देखा व खुशी जतायी कि संस्था खासकर महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है. इस दौरान श्री मिश्रा को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया.
मौके पर प्रोग्रेसिव आर्ट गैलरी के निदेशक आरएन सिंह, ललित कला अकादमी के डीएन यादव, युगांतर भारती के सचिव आशीष शीतल, झारखंड के वरिष्ठ कलाकार हरेन ठाकुर, रामानुज शेखर, दीपांकर कर्मकार, अतुल सिन्हा, उमेश दास, पवन कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह जानकारी युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










