रांची : कोबाड गांधी को हजारीबाग जेल से सूरत ले जाया गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कोबाड गांधी को हजारीबाग जेल से शनिवार को गुजरात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले गयी. 2010 में देशद्रोह से जुड़े केस में सूरत कोर्ट में उन्हें सोमवार को पेश किया गया. बताया जा रहा है कि उक्त केस में अब वहां पर ट्रायल चलेगा. इस मामले […]
विज्ञापन
रांची : भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य कोबाड गांधी को हजारीबाग जेल से शनिवार को गुजरात पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर सूरत ले गयी. 2010 में देशद्रोह से जुड़े केस में सूरत कोर्ट में उन्हें सोमवार को पेश किया गया. बताया जा रहा है कि उक्त केस में अब वहां पर ट्रायल चलेगा. इस मामले में कोबाड सहित करीब दो दर्जन लोग आरोपी हैं.
कोबाड को 2006 में बोकारो के नावाडीह में पुलिस पार्टी पर हमला कर 15 जवानों की हत्या करने व 2007 में बोकारो के ही बीटीपीएस में सीआइएसएफ कैंप पर हमला कर दो जवानों की हत्या में शामिल रहने के आरोप में बोकारो पुलिस ने हैदराबाद से 16 दिसंबर 2017 को गिरफ्तार किया था. तब से उन्हें सेंट्रल जेल हजारीबाग में न्यायिक हिरासत में रखा गया था. इस मामले में जब यहां से प्रोडक्शन वारंट लेकर झारखंड पुलिस वहां जायेगी, तब कोबाड को वापस लाया जा सकेगा. बता दें कि कई रोग से पीड़ित कोबाड गांधी हजारीबाग जेल के अस्पताल में भर्ती थे. कोबाड को सूरत ले जाने की पुष्टि जेल के अधिकारी ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










