अरुण जेटली के निधन पर दही-हांडी प्रतियोगिता स्थगित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति ने शनिवार को दही-हांडी प्रतियोगिता स्थगित कर दी. अब यह प्रतियोगिता रविवार को शाम छह बजे से आयोजित की जायेगी. समिति ने प्रतियोगिता स्थगित करने के पीछे का कारण पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन बताया. साथ ही आयोजन मंच पर शोकसभा की गयी. नगर विकास मंत्री […]
विज्ञापन
रांची : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति ने शनिवार को दही-हांडी प्रतियोगिता स्थगित कर दी. अब यह प्रतियोगिता रविवार को शाम छह बजे से आयोजित की जायेगी. समिति ने प्रतियोगिता स्थगित करने के पीछे का कारण पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन बताया. साथ ही आयोजन मंच पर शोकसभा की गयी.
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद संजय सेठ समेत समिति के सदस्यों ने अरुण जेटली की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता शाम छह बजे से शुरू होगी.
इसके साथ ही भजन संध्या व नृत्य नाटिका के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी होंगे. प्रमोद सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले गोविंदाओं का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. प्रतियोगिता में वे ही शामिल होंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया था. मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अजय मारू, मुकेश काबरा, रमेन्द्र कुमार, संजय जायसवाल, विजय ओझा, नीरज चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










