ओम माथुर और नंदकिशोर पहुंचे रांची, विस चुनाव पर होगा मंथन

Updated at : 24 Aug 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
ओम माथुर और नंदकिशोर पहुंचे रांची, विस चुनाव पर होगा मंथन

रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है़ चुनाव के लिए नवनियुक्त प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नंदकिशोर यादव शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे. श्री माथुर तीन दिनों तक झारखंड में रुकेंगे और नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनायेंगे़ पार्टी एक-एक विधानसभा सीट पर संभावना तलाशेगी. […]

विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है़ चुनाव के लिए नवनियुक्त प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नंदकिशोर यादव शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे. श्री माथुर तीन दिनों तक झारखंड में रुकेंगे और नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनायेंगे़
पार्टी एक-एक विधानसभा सीट पर संभावना तलाशेगी. लोकसभा चुनाव में जिन विधानसभा सीटों पर पार्टी पीछे रही है, उसे लेकर विशेष रणनीति बनायी जायेगी. श्री माथुर मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित अन्य नेताओं से फीडबैक लेंगे़
प्रदेश कमेटी ने श्री माथुर के लिए चुनावी तैयारी को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार की है़ इसमें सांगठनिक कामकाज से लेकर विधानसभावार चुनावी गतिविधियों की जानकारी है. श्री माथुर विधानसभा प्रभारियों के साथ भी बैठक कर सकते है़ं वह विधानसभा प्रभारियों से उनके कामकाज के बाबत जानकारी लेंगे़ इसके अलावा बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारी का जायजा लेंगे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola