केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल से की मुलाकात, जनजातीय समस्याओं पर हुई चर्चा

रांची : केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड एवं देश में जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में व्यापक बातचीत की गयी. ज्ञात हो कि आगामी 27 अगस्त को इसी […]
रांची : केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड एवं देश में जनजातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के संबंध में व्यापक बातचीत की गयी. ज्ञात हो कि आगामी 27 अगस्त को इसी संदर्भ में राष्ट्रपति बैठक करेंगे. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे.
एयरपोर्टपर भाजपा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर का किया स्वागत
शुक्रवार को रांची प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली से विशेष सेवा विमान से रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और रांची महानगर के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. झारखंडी परंपरा ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया.
एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद सुनील सिंह, महामंत्री मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, मंत्री सीपी सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल, हेमंत दास, जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर रामकुमार पाहन महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, केके गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




