ePaper

प्रखंड के 132071 मतदाता करेंगे वोट

Updated at : 11 Nov 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

97 मतदान केंद्र बनाये गये

विज्ञापन

रातू. हटिया विधानसभा सीट के चुनाव में रातू प्रखंड के 1 लाख 32 हजार 71 मतदाता 13 नवंबर को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इसमें 52 हजार 466 महिलाएं हैं. पुरुष मतदाताओं की संख्या 50 हजार 866 है. इसके लिए 97 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 62 संवेदनशील और शेष सामान्य हैं. 11 सेक्टरों में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी को केंद्र तक लाने और ले जाने के अलावा मतदान शुरू कराने व इवीएम की देखरेख करेंगे. उन्हें न्यूनतम छह और अधिकतम 10 से 11 बूथ की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. इस बार जिला में कंट्रोल रूम बनाये गये हैं. उक्त जानकारी बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola